Home Business चोरों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच...

चोरों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Thieves targeted the house of a former Union Minister, police engaged in investigation”) पंजाब में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों के घर भी सुरक्षित नहीं रहे। ताजा मामला पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री Santosh Chowdhary के घर से सामने आया है, जहां चोरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, संतोष चौधरी किसी काम से जालंधर गई हुई थीं। जब वह शाम करीब 7:30 बजे वापस लौटीं तो उनके घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुल रहा था। शक होने पर उन्होंने ध्यान से देखा तो अंदर का लॉक टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि स्टाफ के बाथरूमों के ताले टूटे पड़े थे और सिंक सहित कई सामान को नुकसान पहुंचाया गया था। इतना ही नहीं, ऊपर बने दो बाथरूमों में भी चोरों ने तोड़फोड़ की और वहां लगी महंगी टोटियां तथा अन्य कीमती सामान उखाड़कर ले गए।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डीएसपी कुलभूषण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। हालांकि संतोष चौधरी ने आरोप लगाया कि जिला पुलिस प्रमुख को फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल उठाना जरूरी नहीं समझा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह तीन बार सांसद, एक बार केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की चेयरपर्सन और पीपीएससी की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनके जैसे लोगों की सुरक्षा नहीं है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार आने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Translate »
error: Content is protected !!