Home Chandigarh अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग, जानें वजह

अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग, जानें वजह

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“High Alert at Amritsar Airport, Emergency Meeting Called; Know the Reason”) देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने और इबोला वायरस के संभावित खतरे से निपटने के लिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक अहम इमरजेंसी बैठक बुलाई गई, जिसमें एयरलाइंस, कस्टम, इमिग्रेशन, CISF और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) की टीम ने सभी विभागों को इबोला वायरस को लेकर विस्तृत जानकारी दी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि किसी यात्री में बुखार, सिरदर्द या इबोला से जुड़े शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसकी तुरंत मेडिकल जांच कराई जाए और मामले की सूचना APHO टीम को दी जाए। ऐसे यात्रियों की लगातार निगरानी भी की जाएगी ताकि संक्रमण फैलने का खतरा रोका जा सके।

एयरपोर्ट प्रशासन ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब सभी यात्रियों को सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना जांच और दस्तावेजी प्रक्रिया के किसी भी यात्री को आगे न बढ़ने दिया जाए।

बैठक के दौरान सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और आपसी तालमेल बनाए रखने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए समय पर सूचना साझा करना बेहद जरूरी है। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!