Home accident बड़ी वारदात: आशिक ने दफ्तर में प्रेमिका की हत्या की, 35 बार...

बड़ी वारदात: आशिक ने दफ्तर में प्रेमिका की हत्या की, 35 बार चाकू से किया हमला, फिर…

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Major Incident in Mohali: Lover Murders Girlfriend in Office, Stabs Her 35 Times, Then… “) पंजाब के मोहाली से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 29 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक की पहचान 34 वर्षीय हरजिंदर मान के तौर पर हुई है। दोनों मूल रूप से पटियाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं और एक ही कंपनी में कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पहले रिश्ते में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच मतभेद चल रहे थे। घटना वाले दिन युवक ने युवती से बात करने और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने बातचीत से इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आए आरोपी ने ऑफिस के अंदर ही चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती पर करीब 35 बार चाकू से वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से कई वार किए और आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Translate »
error: Content is protected !!