चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“FSSAI Cracks Down on Misleading Brand Names and False Claims, Issues Notices to 8 Food Companies”) FSSAI का बड़ा एक्शन! देश की 8 फूड कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। वजह है ऐसे ब्रांड नाम और दावे, जो ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं।
FSSAI के निशाने पर Emami Healthy & Tasty, TruV, The Healthy Factory, Healthy Master, Healthy Choice, Health Aid, Plan B और NewHerbs जैसी कंपनियां हैं। अथॉरिटी का कहना है कि “Healthy”, “True Vitamin” और “Plant Based Vegan” जैसे दावों से उपभोक्ताओं में उत्पाद को लेकर गलत धारणा बन सकती है।
जांच के दायरे में The Healthy Factory के “Zero Maida Whole Wheat Bread” और “Zero Maida Pizza Base” जैसे उत्पाद भी आए हैं। वहीं TruV के “Healthy Veggie Chips”, “Healthy Ragi Chips” और “Healthy Moong Dal Chips” पर किए गए हेल्दी होने के दावों पर भी सवाल उठाए गए हैं।
FSSAI ने साफ किया है कि खाद्य उत्पादों के नाम, टैगलाइन और प्रचार सामग्री नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। यदि कोई दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है या ग्राहकों को भ्रमित करता है, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जिन उत्पादों को लोग हेल्दी समझकर खरीद रहे थे, क्या वे वास्तव में उतने हेल्दी हैं? FSSAI की यह कार्रवाई फूड इंडस्ट्री में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।



















