Home Chandigarh बच्चों के सोशल मीडिया पर लगेगा बैन! अब इस देश ने शुरू...

बच्चों के सोशल मीडिया पर लगेगा बैन! अब इस देश ने शुरू की तैयारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Social Media Ban for Children! This Country Begins Preparations to Enforce It “) ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बड़ी पाबंदी लगाने की तैयारी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके सरकार जल्द ही ऐसा नियम ला सकती है जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे TikTok, Instagram, Facebook, X, Snapchat, Reddit, Threads, Twitch, Kick और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बच्चों की मानसिक सेहत, पढ़ाई पर पड़ने वाले असर और ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सख्त नियमों की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, यूके सरकार गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। हालांकि गेमिंग ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, लेकिन बच्चों के लिए अजनबियों से चैटिंग जैसे फीचर्स हटाए जा सकते हैं। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए रोमांटिक और सेक्सुअल एआई चैटबॉट्स तक पहुंच सीमित करने की भी योजना है।

यूके में पहले से ही ऑनलाइन सुरक्षा के लिए एज वेरिफिकेशन सिस्टम लागू है, लेकिन अब बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाने के लिए और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर यह नियम लागू होता है, तो दुनिया भर में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर नई बहस छिड़ सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!