Home BJP भाजपा की ‘नवीन टीम’ में 51 नए चेहरे,18% महिलाओं को स्थान

भाजपा की ‘नवीन टीम’ में 51 नए चेहरे,18% महिलाओं को स्थान

दिल्ली। राजवीर दीक्षित

(51 new faces in BJP’s ‘new team’, 18% women) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। 65 सदस्यों वाली इस टीम में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। 51 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि सिर्फ 14 पुराने नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी मिली है। यानी नई टीम में करीब 78.5% चेहरे नए हैं।

टीम में महिलाओं की हिस्सेदारी 18% है। कुल 65 सदस्यों में 12 महिलाएं शामिल हैं। वहीं उम्र के लिहाज से 73 वर्षीय वसुंधरा राजे सबसे उम्रदराज और 35 वर्षीय डॉ. हेमांग जोशी सबसे युवा चेहरा हैं। दोनों की उम्र में 38 साल का अंतर है।

चुनावी राज्यों पर भाजपा का फोकस

2027 में विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भाजपा ने अपनी नई टीम में खास प्रतिनिधित्व दिया है। उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 चेहरे शामिल किए गए हैं।

इन चार राज्यों से कुल 18 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। वहीं गोवा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश से नई टीम में कोई नाम शामिल नहीं किया गया है।

65 में सिर्फ 14 पुराने चेहरे

नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिला है। पिछली टीम के 14 नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए चेहरों की एंट्री हुई है।

इससे साफ है कि भाजपा ने संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। वहीं कुछ अनुभवी नेताओं को बरकरार रखकर संगठन में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश भी की गई है।

29 पुराने चेहरे हुए बाहर

पिछली राष्ट्रीय टीम के 29 चेहरों को नई टीम में जगह नहीं मिली। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके नेता भी शामिल हैं।

इसके अलावा विभिन्न मोर्चों, पार्टी कार्यालय और मीडिया से जुड़े कुछ पुराने पदाधिकारियों को भी नई टीम में जगह नहीं दी गई है।

महिलाओं को कितनी जगह?

भाजपा की 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाएं हैं। इन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत मोर्चा और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

महिला प्रतिनिधित्व कुल टीम का करीब 18% है।

वसुंधरा सबसे सीनियर, हेमांग सबसे युवा

नई टीम में उम्र के लिहाज से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सबसे उम्रदराज चेहरा हैं। 17 अगस्त 2026 को उनकी उम्र 73 साल है।

वहीं डॉ. हेमांग जोशी 35 साल की उम्र में सबसे युवा चेहरा हैं। यानी भाजपा की नई टीम में सबसे वरिष्ठ और सबसे युवा चेहरे के बीच 38 साल का अंतर है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में नए चेहरों की बड़ी संख्या और चुनावी राज्यों को मिले प्रतिनिधित्व से पार्टी की आगामी संगठनात्मक रणनीति की तस्वीर भी काफी हद तक सामने आती है।

Translate »
error: Content is protected !!