Home Breaking News *नेपाल आपदा को लेकर DC ऊना जतिन लाल का बड़ा बयान*

*नेपाल आपदा को लेकर DC ऊना जतिन लाल का बड़ा बयान*

*नेपाल आपदा को लेकर DC ऊना जतिन लाल का बड़ा बयान*

ऊना। राजवीर दीक्षित

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में जिला प्रशासन ने ऊना जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और जिनसे अभी तक उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है।

उपायुक्त जतिन लाल ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित नेपाल में उक्त घटना के दौरान मौजूद था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसके नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि संबंधित व्यक्ति के बारे में सही एवं सत्यापित जानकारी ही जिला प्रशासन के साथ साझा करें।
इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के दूरभाष नंबर 94594-57476, हेल्पलाइन नंबर 1077 तथा ई-मेल ddmauna@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जगपाल सिंह अबुलखुराना बने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (संगठन) वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से 7 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी, ईडी ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पंजाब के दो पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी बने, मोहाली संस्थान का आंकड़ा 200 के पार