Home Una News ऊना में 6 दिसंबर को दो चर्चित पुस्तकों का होगा लोकार्पण

ऊना में 6 दिसंबर को दो चर्चित पुस्तकों का होगा लोकार्पण

ऊना। सत्यदेव शर्मा

 

(Two notable books will be launched in Una on December 6) साहित्य जगत में 6 दिसंबर को ऊना एक खास आयोजन का गवाह बनेगा। हिंदी के अग्रणी कवि कुलदीप शर्मा के नए कविता संग्रह ‘कवि का बयान’ (चयनित कविताएं) और डॉ. धर्मपाल साहिल के उपन्यास ‘मोर नाच’ का संयुक्त लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम लता मंगेशकर कला केंद्र के सभागार में देशभर से आए नामचीन साहित्यकारों की मौजूदगी में होगा।

अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की हिमाचल प्रदेश इकाई के महासचिव देवेन्द्र धर और जिला भाषा अधिकारी निकू राम ने पत्रकारों को बताया कि समारोह में पंजाब, हिमाचल और देश के विभिन्न हिस्सों से जाने-माने कवि, लेखक और आलोचक शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में जालंधर से प्रो. सुरेश सेठ, चंडीगढ़ से प्रो. सत्यपाल सहगल, हमीरपुर से कथाकार एवं संपादक राजेंद्र राजन, डॉ. नीरू मित्तल, गुरमीत बेदी, शायर चमन शर्मा ‘चमन’, होशियारपुर से डॉ. धर्मपाल साहिल, कपूरथला से डॉ. प्रोमिला अरोड़ा, फगवाड़ा से डॉ. अनिल पांडे, मंडी से डॉ. गंगा राम राजी और कुल्लू से गणेश गनी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इसके अलावा राजीव त्रिगर्ती, अशोक नादिर, सुभाष शफीक, कमलनयन शर्मा और जितेंद्र परवाज़ सहित कई साहित्यकार अपनी कविताओं से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे।

समारोह का पहला सत्र सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें पुस्तक लोकार्पण, शोध पत्र वाचन और साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। जिला भाषा अधिकारी निकू राम, प्रो. संजय वर्मा, प्रो. श्रेयसी सिंह और स्थानीय कवि-लेखक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हाशिये पर धकेले गए लोगों की आवाज बनेगी कविता

कुलदीप शर्मा का नया कविता संग्रह पहले ही देश के प्रतिष्ठित आलोचकों की प्रतिक्रियाओं के चलते चर्चा में है। 120 पृष्ठों के इस संग्रह की कविताएं समाज में जबरन हाशिये पर धकेले गए लोगों के पक्ष में आवाज उठाती हैं। ऐसे में पुस्तक का लोकार्पण साहित्यिक हलकों में विशेष महत्व रखता है।

ऊना में होने वाला यह आयोजन कविता, कहानी और आलोचना के क्षेत्र से जुड़े साहित्यकारों को एक मंच पर लाने के साथ साहित्यिक संवाद को भी नई दिशा देगा।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ ऊना में 6 दिसंबर को दो चर्चित पुस्तकों का होगा लोकार्पण मुल्लांपुर स्टेडियम में अंजू बेदी ने याद की बिशन सिंह बेदी की विरासत, सम्मान न मिलने पर जताया गहरा दुख रोजगार कार्यालय ऊना में 1 दिसंबर को 7 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संकल्प पंजाब में चुनावी बिसात: मोगा रैली और 2027 की रणनीति पर अकाली दल-भाजपा का मंथन, सुखबीर ने किया महिला आरक्षण का समर्थन कनाडा के ब्रैम्पटन में रैली के जरिए पंजाबी प्रवासियों को साधने की कोशिश में 'वारिस पंजाब दे' पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विस्तार में देरी पर कोर्ट सख्त, कहा- न्याय प्रशासन हो सकता है प्रभावित दंगल युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने में निभा रहे अहम भूमिका: मुकेश पंजाब के अनाज खरीद घोटाले में ED की जांच तेज, वरिष्ठ अफसरों पर शक!