नई दिल्ली। टारगेट न्यूज स्पोर्ट्स डेस्क
(Team India announced for Afghanistan series; Vaibhav gets another chance) अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभालेंगे।
टीम में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को जगह मिली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।
फिटनेस क्लियरेंस के बाद खेलेंगे 4 खिलाड़ी
टीम में शामिल चार खिलाड़ियों की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं।
इन खिलाड़ियों को फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही मैच खेलने का मौका मिलेगा।
भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।*
*फिटनेस पर निर्भर
अफगानिस्तान ने भी टीम घोषित की
अफगानिस्तान की टीम की कमान इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक और अब्दुल्लाह अहमदजई।
रिजर्व: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक और इजाज अहमदजई।


















