Home India CDS का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा भविष्य की जंग का मॉडल!

CDS का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा भविष्य की जंग का मॉडल!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित

 

(Major revelation by the CDS: ‘Operation Sindoor’ to serve as a model for future warfare!) भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एनएस राजा सुब्रमणि ने भविष्य के युद्धों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट है और आने वाले समय में इसी तरह के युद्ध लड़े जाएंगे, जहां थल सेना, नौसेना और वायुसेना एक साझा योजना के तहत एक साथ कार्रवाई करेंगी।

CDS ने कहा कि अब युद्ध केवल सीमा पर सैनिकों और हथियारों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले संघर्ष जमीन, समुद्र, आसमान, अंतरिक्ष, संचार नेटवर्क और दिमाग—हर मोर्चे पर एक साथ लड़े जाएंगे। जो देश इन सभी क्षमताओं को तेजी से जोड़कर प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करेगा, वही युद्ध में बढ़त हासिल करेगा।

अकेले हथियार नहीं, पूरी व्यवस्था निर्णायक

उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक युद्ध में केवल किसी एक हथियार की ताकत पर्याप्त नहीं होगी। जरूरत ऐसे एकीकृत सिस्टम की है, जिसमें सैटेलाइट लक्ष्य की पहचान करे, दूसरा सिस्टम उसकी पुष्टि करे, संचार नेटवर्क जानकारी साझा करे और फिर जमीन, हवा, समुद्र या समुद्र के नीचे मौजूद हथियार कार्रवाई करें।

टेक्नोलॉजी में बढ़त ही असली ताकत

CDS के मुताबिक, तकनीक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रही है। तकनीकी बढ़त स्थायी नहीं होती। आज का अत्याधुनिक हथियार कल पुराना पड़ सकता है। इसलिए देशों को लगातार नई तकनीक विकसित करनी होगी और अपनी सैन्य क्षमताओं में सुधार करते रहना होगा।

बिना गोली के भी जारी है युद्ध

उन्होंने कहा कि युद्ध और शांति के बीच की रेखा लगातार धुंधली हो रही है। देश लगातार टकराव की स्थिति में हैं और दुश्मन कॉग्निटिव वॉरफेयर यानी दिमागी युद्ध के जरिए लोगों की सोच और फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। यह संघर्ष बिना गोली चलाए भी जारी रह सकता है और कई बार लोगों को इसका अहसास तक नहीं होता।

भारत को अपना युद्ध मॉडल बनाना होगा

CDS ने कहा कि भारत को किसी दूसरे देश के सैन्य मॉडल की नकल करने के बजाय अपनी जरूरतों के अनुसार युद्ध का टेम्प्लेट तैयार करना होगा। भारत की भौगोलिक स्थिति, विरोधी, बजट और सुरक्षा चुनौतियां अलग हैं। ऐसे में अमेरिका, चीन या रूस का मॉडल सीधे भारत पर लागू नहीं किया जा सकता।

उनके अनुसार, भविष्य की जंग में जीत उसी देश की होगी, जो अपनी सेना, तकनीक, संचार और रणनीति को एक साथ जोड़कर सबसे प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करेगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
"कड़ा-किरपान" पर पटवारी परीक्षा से रोका सिख युवक! CDS का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा भविष्य की जंग का मॉडल! अजनाला सीट पर अकाली-भाजपा गठबंधन में पहली तकरार, बोनी अजनाला ने समरा के खिलाफ ठोका दावा हरोली में 64 को नौकरी, 10 को ₹6 लाख की मदद! हरियाणा में 7 अफसरों की कुर्सी बदली! 3 चीनी मिलों को नए MD भाजपा ने जारी की पहली सूची, 23 उम्मीदवारों के नाम तय हिमाचल में मौसम का दोहरा असर, बारिश की भारी कमी और कड़ाके की ठंड Ex MP के पोते समेत ₹1 लाख की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार! बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर 30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: अग्निहोत्री