नई दिल्ली। टारगेट न्यूज नेटवर्क
(Tanker carrying Indians sinks off the coast of Spain! 8 crew members safe) स्पेन के नजदीक बुधवार को भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा टैंकर MT MED AMRE समुद्र में डूब गया। जहाज पर सवार सभी 8 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए स्पेन के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है।
जहाज डूबने से पहले छोड़ा
सोनोवाल के मुताबिक, टैंकर के डूबने से पहले सभी नाविक जहाज छोड़कर बाहर निकल गए थे। इसी वजह से सभी की जान बच सकी।
नाविकों की सुरक्षा पर नजर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। नाविकों की सुरक्षा, इलाज और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए चालक दल के प्रबंधक के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है।









