Home crime IIT मंडी के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कटाउला में किराए...

IIT मंडी के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कटाउला में किराए के कमरे में मिला शव

मंडी । राजवीर दीक्षित

(IIT Mandi student dies under suspicious circumstances; body found in rented room in Kataula)मंडी जिले के कटौला में मंगलवार को IIT मंडी के एक 24 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया। छात्र किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया कि उसने काफी समय तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद मामले की सूचना कमांड पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, छात्र जिस कमरे में था, वह अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर छात्र मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान चंबा जिले के डलहौजी निवासी सतनाम सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट अथवा संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां आज पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में मौत से जुड़ी परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को जांच के दायरे में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Translate »
error: Content is protected !!