Home Cricket क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर लिखा ‘मेरी जान, मेरी पार्टनर’!

क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर लिखा ‘मेरी जान, मेरी पार्टनर’!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(cricketer called his girlfriend ‘my life, my partner’ on social media!) पंजाब के क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर समरीन के साथ करीब 8 तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘मेरी जान’ और ‘मेरी पार्टनर’ कहकर बर्थडे विश किया।

अर्शदीप की यह पोस्ट इसलिए चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए इस तरह खुलकर अपने रिश्ते का जिक्र किया है। पोस्ट में उन्होंने समरीन को क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर बताया।

पहले ‘My Person’ लिखकर किया था इशारा

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। इससे पहले अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने ‘My Person’ लिखा था।

अब जन्मदिन पर शेयर की गई नई पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और मजबूती मिली है। हालांकि, परिवार की ओर से इस रिश्ते को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों का टैटू

अर्शदीप और समरीन ने हाल ही में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला मैचिंग टैटू भी बनवाया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 5-6 सितंबर को बेंगलुरु के एक टैटू स्टूडियो में यह टैटू बनवाया।

अर्शदीप ने अपनी बांह पर ‘SK’, जबकि समरीन ने अपनी बांह पर ‘AS’ लिखवाया है। खास बात यह है कि दोनों टैटू में एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया गया है।

अर्शदीप की बांह पर ‘SK’ समरीन की लिखावट में है, जबकि समरीन की बांह पर ‘AS’ अर्शदीप की हैंडराइटिंग में बनाया गया है। इस तरह दोनों ने टैटू के जरिए भी एक-दूसरे से जुड़ा खास संकेत दिया है।

Translate »
error: Content is protected !!