Home Una News ऊना में उद्यमिता सम्मेलन, विद्यार्थियों को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का पाठ

ऊना में उद्यमिता सम्मेलन, विद्यार्थियों को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का पाठ

ऊना। राजवीर दीक्षित।

(Entrepreneurship conference in Una; students taught lessons on *Swadeshi* and self-reliance) स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों, स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। सम्मेलन में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के करीब 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नौकरी तक सीमित न रहें युवा, उद्यमिता में तलाशें अवसर

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्य देव शर्मा सहोड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अपनी रुचि, कौशल और क्षमता को पहचानकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने चाहिए।

उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी विद्यार्थियों के साथ साझा की।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़ ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने से रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास मौजूद संसाधनों और संभावनाओं को पहचानने तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ें विद्यार्थी

कार्यक्रम में सनसाइज एजुकेशन सोसायटी के प्रबंध निदेशक महेंद्र पाल डोगरा ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने की बात कही।

प्रधानाचार्य ने बताया स्वावलंबन का महत्व

स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी स्वदेशी की अवधारणा पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय उत्पादों और संसाधनों के उपयोग के साथ स्वावलंबन के महत्व से अवगत करवाया।

विद्यार्थियों ने पूछे उद्यमिता से जुड़े सवाल

सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों ने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को लेकर अपनी जिज्ञासाएं भी सामने रखीं। उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और स्वयं का रोजगार शुरू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की।

 

Translate »
error: Content is protected !!