Home Crime बैंक में मिर्च डालकर ₹4.53 लाख लूटे, आरोपी गिरफ्तार

बैंक में मिर्च डालकर ₹4.53 लाख लूटे, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर। टारगेट न्यूज नेटवर्क 

(₹4.53 lakh looted from bank using chili powder; accused arrested) महाराष्ट्र के नागपुर में बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर ₹4.53 लाख लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को बैंक कर्मचारियों और पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया। उसके पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई।

घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे भांडे प्लॉट इलाके में हुई। बैंक कर्मचारी एटीएम से कैश लेकर एसबीआई शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

शोर सुनकर पीछे दौड़े कर्मचारी

आरोपी को कैश लेकर भागता देख बैंक कर्मचारियों ने शोर मचाया और उसका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान गश्त कर रहे बीट मार्शल और पुलिसकर्मियों की नजर भी आरोपी पर पड़ी। पुलिस और कर्मचारियों ने मिलकर उसका पीछा किया और करीब 30 मिनट के भीतर उसे पकड़ लिया।

B.Sc. पास है आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर के रूप में की है। वह नागपुर ग्रामीण के भिवापुर तहसील के तातोली गांव का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, सूरज B.Sc. ग्रेजुएट है और फिलहाल बेरोजगार था। शुरुआती जांच में आर्थिक परेशानी और नौकरी न मिलने को वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है।

कैश की जानकारी कैसे मिली, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने वारदात को अकेले अंजाम दिया या उसके साथ कोई और भी शामिल था। साथ ही पुलिस यह भी जांच रही है कि उसे बैंक कर्मचारियों के पास मौजूद नकदी की जानकारी कैसे मिली।

Translate »
error: Content is protected !!