Home Una News ट्रैक्टर की चपेट में आया बच्चा, मौत; चालक पर केस

ट्रैक्टर की चपेट में आया बच्चा, मौत; चालक पर केस

ऊना। राजवीर दीक्षित 

 

(Child struck by tractor, dies; case registered against driver) ऊना के सनोली में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे मोड़ रहा था। आरोप है कि वाहन पीछे करते समय उचित सावधानी नहीं बरती गई, जिससे सनोली निवासी राजदीप सिंह हादसे का शिकार हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने इसकी पुष्टि की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर पर बैठा बच्चा गिरता दिखाई देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!