Home Himachal Pradesh दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका! कई ट्रेनें रद, जन शताब्दी...

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका! कई ट्रेनें रद, जन शताब्दी पर भी पड़ा असर

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Major setback for passengers traveling to Delhi! Several trains cancelled; Jan Shatabdi services also affected) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने देश के अलग-अलग हिस्सों से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने-जाने वाली कई दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इस फैसले के कारण दौलतपुर चौक से नई दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी।

रेलवे के निर्णय के अनुसार, यह ट्रेन शनिवार को दोनों दिशाओं में रद रहेगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4:10 बजे दौलतपुर चौक से चलकर सुबह 11:45 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वहीं, वापसी में ट्रेन दोपहर 2:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर रात 10:15 बजे दौलतपुर चौक पहुंचती है। ट्रेन के रद रहने से शनिवार को इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

अगर आपने शनिवार को दिल्ली जाने, किसी जरूरी काम से वहां पहुंचने या दिल्ली से वापस ऊना लौटने की योजना बनाई है, तो यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। समय रहते जानकारी मिलने से आप अपनी यात्रा में जरूरी बदलाव कर सकते हैं और स्टेशन पर होने वाली अनावश्यक भागदौड़ से बच सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!