Home Punjab AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के...

AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

 

(AAP’s second list sparks political stir in Punjab; 8 MLAs denied tickets) पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए एक मंत्री समेत 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। वहीं, दो सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है।

दूसरी सूची में घोषित 31 सीटों में से 10 पर AAP ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इनमें से केवल दो मौजूदा विधायकों को दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर और जगराओं से सरबजीत कौर मानुके पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है।

मंत्री और 7 विधायकों का पत्ता साफ

पार्टी ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के अलावा अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह के टिकट काट दिए हैं। इस फैसले को पार्टी की चुनावी रणनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

दो सांसदों को विधानसभा का टिकट

AAP ने दो मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला और होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है।

अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

इससे पहले 31 अक्टूबर को पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया था।

दूसरी सूची के 31 नामों के साथ ही AAP अब तक कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में टिकट कटने और सांसदों को मैदान में उतारने के फैसले ने पंजाब की चुनावी राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

AAP की दूसरी सूची में घोषित 31 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:-

सुजानपुर से स्वर्णा एस. सलारिया, भोलाथ से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीना नगर से शामेर सिंह, कादियां से गुरइकबाल सिंह महल, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरगोबिंदजीत सिंह रंधावा, राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलबीर सिंह गिल, अमृतसर उत्तर से कमलजीत सिंह गिल, पट्टी से जसकरण सिंह गिल, भुलत्थ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दलविंदर पाल सिंह रांगा, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, फिल्लौर से लवजीत कौर तोहफिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पन्नू जालंधर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर उत्तर से विनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, गढ़शंकर से सतनाम सिंह साबी, नवांशहर से टोनी कंबोज, धर्मकोट से गुरप्रीत सिंह गड़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, डेराबस्सी से डॉ. केएस कंग, जगराओं से सरबजीत कौर मानुके, अमोह से डॉ. सुखनीत छाबड़ा, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणबीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गुरपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और गुरदासपुरा से बलविंदर कौर घुम्मण।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री