Home Una News इंडस यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स का धमाल, प्रांशु-सृष्टि बने स्टार!

इंडस यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स का धमाल, प्रांशु-सृष्टि बने स्टार!

ऊना। सत्यदेव शर्मा 

 

(Freshers’ extravaganza at Indus University; Pranshu and Srishti emerge as stars!) इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच किया गया। परिसर में संगीत, नृत्य, हंसी और मनोरंजन का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सीनियर विद्यार्थियों ने नए बैच का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। डांस परफॉर्मेंस, सुरीली गायकी, रैंप वॉक और मनोरंजक खेलों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

प्रांशु और सृष्टि बने समारोह के सितारे

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के खिताबों की घोषणा रहा। प्रांशु पटियाल को मिस्टर फ्रेशर और सृष्टि को मिस फ्रेशर चुना गया। दोनों ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व, प्रतिभा और मंच पर शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

फ्रेशर्स पार्टी ने नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बनाने का अवसर दिया। समारोह संगीत, मस्ती और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अकाली गठबंधन पर भाजपा में फूट, ग्रेवाल का अपनों पर वार! सांसद का केंद्र पर वार, 543 सीटों में दें महिला आरक्षण! इंडस यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स का धमाल, प्रांशु-सृष्टि बने स्टार! लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर को एक करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी; फोन करने वाले का दावा है कि वह गैंगस्टर डोनी बाल है पीयू बॉटनिकल गार्डन में पंजाब पुलिसकर्मी की आत्महत्या से मौत इजराइल को भारत के ऑपरेशनल अनुभव, स्वदेशी इंजीनियरिंग से सीखना चाहिए: विशेषज्ञ तापमान सामान्य से ऊपर बढ़ने के कारण चंडीगढ़ ट्राइसिटी में गीले सप्ताहांत की संभावना है करीबी जीत के बाद चंडीगढ़ के क्यूइस्ट दुग्गल विश्व टूर्नामेंट में आगे बढ़े पंजाब सरकार का पैनल 18 नवंबर को अकाल तख्त समिति से मुलाकात करेगा भर्ती मैदान में युवाओं का कड़ा इम्तिहान, 901 में से 134 ने पार किया टेस्ट