Home International Video देखें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर 20 साल के लड़के...

Video देखें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर 20 साल के लड़के ने गोली चलाई: कान पर लगी, शूटर मारा गया ।

अमेरिका । द टारगेट न्यूज डेस्क

“Former President Donald Trump Shot, Escapes Serious Injury” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है।

➡️ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गोली चलाये जाने का Video देखने के लिए इस लाइन को Click करें।

घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे।

ट्रम्प मंच पर आए उन्होंने बोलना शुरू किया- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’…और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। थोड़ी चीख-पुकार, ट्रम्प चौंकते हुए दायां हाथ कान पर रखते हैं और झुक जाते हैं।

➡️ विदेश से आया वीडियो हिमाचल में हो गया बवाल, देखो एक ट्रेवल एजेंट का कमाल, Video देखने के लिए इस Line को Click करें।

इस बीच सुरक्षा गार्ड घेरा बना लेते हैं। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून सने चेहरे के साथ दाईं मुट्‌ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते है।

गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई।

AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

Translate »
error: Content is protected !!