Home Haryana भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार...

भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई

रोहतक। राजवीर दीक्षित

 

(Horrific road accident: 3 members of the same family killed as car collides with a truck) हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके 22 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले थे और कार से पंजाब स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे। घिलौड़ गांव के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर उनकी स्विफ्ट कार ट्रक से टकरा गई।

मृतकों की पहचान करमजीत कौर सिंधु, पवनधीर सिंधु और अमरिंद्र सिंधु के रूप में हुई है। तीनों रतलाम के इंद्रानगर में रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य रोहतक के लिए रवाना हो गए।

गुरुवार शाम घर से निकला था परिवार

जानकारी के अनुसार, परिवार गुरुवार शाम रतलाम से पंजाब के लिए रवाना हुआ था। कार करमजीत खुद चला रहे थे। शुक्रवार सुबह घिलौड़ गांव के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार की ट्रक से टक्कर हुई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

छोटा बेटा दादा-दादी के पास था

परिवार का छोटा बेटा हादसे के समय रतलाम में अपने दादा-दादी के पास था। बताया जा रहा है कि करमजीत के माता-पिता को अभी हादसे की सूचना नहीं दी गई है।

हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद! महिलाओं को ₹1500 देने का वादा अधूरा? BJP ने कांग्रेस को घेरा! इंदिरा गांधी की याद में हिमाचल, CM सुक्खू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन सोलन में जमीन के सौदों पर ब्रेक! क्या अब बचेंगे हिमाचल के पहाड़? दो लड़कियों की आत्महत्या से मचा हड़कंप, CM सुक्खू ने दिए जांच के आदेश! हिमाचल विधानसभा में बवाल! सेना पर टिप्पणी को लेकर BJP का वॉकआउट