Home Haryana नमक डालकर छिपाई लाश, पार्टनर पर शक!

नमक डालकर छिपाई लाश, पार्टनर पर शक!

हरियाणा। राजवीर दीक्षित 

 

(Body hidden using salt; partner suspected!) गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में सीवरेज से मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय नईम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था और बसई इलाके के पास मूंगफली का कारोबार करता था। शव पर भारी मात्रा में नमक डाले जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि पहचान मिटाने और शव को गलाने के इरादे से ऐसा किया गया।

नईम के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों के मुताबिक, वह 6 नवंबर को अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को सेक्टर-65 क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ।

गला घोंटकर हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में नईम के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। घटनास्थल से पुलिस को एक संदिग्ध कपड़ा भी मिला है, जिसका इस्तेमाल गला दबाने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से नमक और मिट्टी के नमूने जुटाए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि हत्या से जुड़े सुराग मिल सकें।

पार्टनर ने दिल्ली जाने की बताई थी बात

परिजनों के अनुसार, नईम के साथ कारोबार करने वाले पार्टनर ने बताया था कि वह मोबाइल चार्जर ठीक करवाने के लिए दिल्ली गया है। पुलिस की तकनीकी जांच में भी नईम की आखिरी मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिली थी।

हालांकि, परिजनों ने उसके एक अन्य पार्टनर पर हत्या का शक जताया है। पुलिस फिलहाल पार्टनर से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
AAP की सूची जारी; 4 महिलाओं को टिकट! 7.95 करोड़ से बदलेगी नूरपुर बेदी-झज्ज सड़क की सूरत, डबल लेयर का काम तेज Ind-NZ टेस्ट देखने स्कूल से गायब हुए बच्चे, कैमरा देखते ही छिपाए चेहरे! नमक डालकर छिपाई लाश, पार्टनर पर शक! Brezza के लिए दूल्हे ने तोड़ी शादी, कांस्टेबल सस्पेंड! बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी तत्व? FSSAI ने ठोका केस! BJP विधायक ने जहर निगला; हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती! कसौली के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, मोटरें खराब और पानी की गुणवत्ता पर सवाल! पंजाब की माझा शतरंज की बिसात: कैरों ने शिअद की घर वापसी के लिए वल्टोहा की राजनीतिक 'बाली' मांगी पार्टी की मोगा रैली के दिन ईडी द्वारा उसके विधायक को तलब करना आप के लिए फायदेमंद हो सकता है