Home Himachal हिमाचल में रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी...

हिमाचल में रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब!

कांगड़ा। राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरस में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षिका की व्यस्तता का फायदा उठाकर चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय महिला घर में कपड़े धो रही थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए हुए थे।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे वह घर में कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सामने वाले कमरे में किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि शायद उनके पति वापस आ गए हैं। हालांकि, उस समय पति दुकान पर थे।

कुछ देर बाद जब पति घर लौटे तो उन्होंने कमरे में अलमारी खुली देखी। इस पर उन्होंने पत्नी से पूछताछ की और दोनों ने अलमारी की जांच की।

जांच करने पर अलमारी का लॉकर खुला मिला और उसमें रखे कीमती सामान गायब थे। चोर पांच सोने की अंगूठियां, एक टीका, एक नथ, गले की चेन, सोने के दो टॉप्स और 20 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये आंकी गई है।

एसपी देहरा संदीप धवल के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संसारपुर टैरस पुलिस थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
हिमाचल में गूगल मैप के गलत रास्ते ने बढ़ाई परेशानी, नदी किनारे फंसा ट्रक हिमाचल में रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब! गुरपर्व पर बड़ा सियासी धमाका: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज हिमाचल में पर्यटन का धमाका, 29 लाख से ज्यादा पर्यटकों की दस्तक! पाकिस्तानी सिखों से प्रेरणा लें पंजाब के युवा, कठिन हालात में भी संजोकर रखी पहचान: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार पंजाब में शुष्क मौसम और थमती हवाओं से बढ़ेगा प्रदूषण, पराली के मामलों ने बढ़ाई चिंता श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में हजारों मछलियां मृत  मिलीं, नीलगाय और अजगर के शव भी बरामद; जहरीले पानी की आशंका से मचा हड़कंप पंजाब में नए सियासी समीकरण: पुनर सुरजीत, वारिस पंजाब दे और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन पर मंथन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के चंडीगढ़ दौरे का फर्जी वीडियो सामने आया, पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पहली बार, चुनाव आयोग चाहता है कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सेवा देने वाले अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए