Home Una News क्यारियां स्कूल में विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

क्यारियां स्कूल में विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बंगाणा (ऊना)। राजवीर दीक्षित 

 

(MLA Vivek Sharma honored meritorious students at the school in Kyariyan) कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 23वें स्थान से प्रथम स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी विद्यार्थियों के जीवन का अहम हिस्सा हैं। कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए थानाकलां और बंगाणा अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि पलाहटा पंचायत की 11 लिंक सड़कों के करीब 56 लाख रुपये के विकास कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का घर-द्वार समाधान करवाना उनका दायित्व है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में विधायक संवाद रजिस्टर के अलावा हेल्पलाइन नंबर 82190-40054 और 88942-40054 शुरू किए गए हैं। इन पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक समस्याएं दर्ज करवाई जा सकती हैं।

स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा
विधायक ने स्कूल के रास्ते के निर्माण के लिए 3 लाख, चारदीवारी के लिए 3 लाख, प्रार्थना सभा स्थल के लिए 2 लाख और भवन मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा विद्यार्थियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 11 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बेअंत सिंह हत्याकांड: बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा कम करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा क्यारियां स्कूल में विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले; लुधियाना, जालंधर और अमृतसर को मिले नए कमिश्नर पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का अलर्ट कसाब के वकील फीस के इंतजार में! 15 साल बाद भी बकाया नहीं मिला करतारपुर कॉरिडोर पर दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, केंद्र के पाले में फैसला राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल