शिमला/सोलन |राजवीर दीक्षित
हिमाचल प्रदेश में दवा उद्योग की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। प्रदेश में बनी 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि देशभर में कुल 324 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। हिमाचल में सबसे ज्यादा सोलन जिले की 65 दवाओं के सैंपल जांच में नाकाम रहे।
इसके अलावा सिरमौर की 19, ऊना की पांच और कांगड़ा की दो दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। फेल सैंपलों में संक्रमण, एनीमिया, खुजली, बुखार, खांसी-जुकाम, दर्द, एसिडिटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।
राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंपनियों को नोटिस जारी कर प्रभावित बैच बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
राज्य प्रयोगशाला की जांच में मानपुरा की अल्ट्रा ड्रग, काठा की बंगाल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल, बद्दी की एलविटा फार्मा, गुल्लरवाला की एफी फार्मा, बद्दी की क्योर टेक स्किन, कालाअंब की स्टार फिल्ट्रेशन और वारव बायोजेनेटिक सहित कई कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं।
झाड़माजरी की वीएबीपीएस, परवाणू की मेक बायोटेक, कालाअंब की अलडे मेडिइफेक्स, ऊना की वेलग्रेड फार्मा, सोलन के देवठी की क्योर हेल्थ और झाड़माजरी की डेक्सिन फार्मा के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। डेक्सिन फार्मा की एसिडिटी की दवा के दो सैंपल एक साथ फेल पाए गए।
कालाअंब की आसिन फार्मा, बद्दी की आयोरिटयल इंडिया, विग्स बायोटेक, सरेट मेडिकेयर और हिमसागर लैबोरेट्री के सैंपल भी जांच में नाकाम रहे।
सोलन की इंडिया हेल्थकेयर, कसौली की एमरोज फार्मा, दवनी की श्याम हेल्थकेयर, मोगीनंद की आकोरा केयर, बद्दी की कोलेश फार्मा और थाना स्थित एक कंपनी की सीने में जलन की दवा के सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाए गए।
परवाणू की मोरपिन, बद्दी की कोटास्टा फार्मास्युटिकल, सोर वैक्स, मार्टिन एंड ब्राउन, कालाअंब की प्रोटेक्ट बीसीएल फार्मा और एलेक्सा फार्मा सहित कई कंपनियों की हार्ट अटैक, फंगल संक्रमण और बुखार की दवाओं के सैंपल फेल हुए।
बद्दी के अटोप हेल्थकेयर, मानपुरा की शिवा बायोटेक, नालागढ़ की तनिष्का फार्मास्युटिकल, झाड़माजरी की इनावा केपटेप और सोलन की गोवा एंटीबायोटिक कंपनी के आयरन एवं फोलिक एसिड के तीन सैंपल भी जांच में फेल पाए गए।
भटोली कलां और पांवटा साहिब क्षेत्र की कई दवा कंपनियों के सैंपल भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनमें मेडवेल बायोटेक, सी फार्मास्युटिकल, मार्टिन एंड ब्राउन, एसटेम हेल्थकेयर, पीत रेमडीज, एनरोज फार्मा, प्रोटेक्ट टेली क्लीनिक्स, गोलेश रेमडीज, एबसोल्यूट रेमडीज, नेपच्यून, पार्क फार्मा, डेक्सीन, स्विश गार्नियर, शिव इंडस्ट्री, थ्योन फार्मा, एमके हेल्थकेयर, पवित्र फार्मा, आरएच लैबोरेट्री और जैक्सन लैबोरेट्री शामिल हैं।
इसके अलावा अल्ट्रा ड्रग, एस्टरिस्क हेल्थकेयर, एडमड फार्मा, शेर वोटिक फार्मा, जेडआरएस, एसेस लाइफ साइंस, पोलेस्टर, कोलेश फार्मा, ग्लाइड केमिकल, एथेस लाइफ साइंस, कृशा हेल्थकेयर, कोसेकेफ इंडिया, बायोजेनेटिक ड्रग, स्पेन फार्मा, पार्क फार्मा स्टार, बायोजेनेटिक रेमेडीज, सिंबोसिस फार्मा और अनीस्पीड फार्मा के सैंपल भी फेल बताए गए हैं।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में भी हिमाचल की कई दवा कंपनियों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।
थाना स्थित आदिल बायोटेक, मार्टिन एंड ब्राउन, गुलफिक बायोटेक और इंटेग्रेटेड लैबोरेट्री के आई ड्रॉप के सैंपल फेल हुए। इनमें आई ड्रॉप के दो सैंपल एक साथ जांच में नाकाम पाए गए।
इसके अलावा बद्दी के भुड स्थित मून मार्क, जेपी इंडस्ट्रीज, अलमड पार्क और कालाअंब की इवेंट कॉरपोरेट कंपनी के दवा सैंपल भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं।













