Home Chandigarh PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव

PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

 

(BTech student dies at PU hostel; body found in room) पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के हॉस्टल नंबर-5 में BTech प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन की मौत का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर का रहने वाला छात्र हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 227 में रहता था। गुरुवार दोपहर रूममेट के लौटने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला। गार्ड की मदद से दरवाजा खोला गया तो आर्यन अंदर बेसुध मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को नीचे उतारकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।

सुबह कमरे में अकेला था छात्र

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे आर्यन का रूममेट बाहर गया था। उस समय छात्र कमरे में अकेला था। दोपहर करीब 1:45 बजे रूममेट वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने हॉस्टल गार्ड को बुलाया। दरवाजा खोलने पर आर्यन अंदर फंदे पर लटका मिला।

कमरे की तलाशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। हॉस्टल में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जा रही है।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव तिरुपति में सोने की बरसात! चेन्नई के दंपती ने चढ़ाए 121 किलो जेवर हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी मोगा में AAP रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत में, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद रिहा होटल में गोलियों की बरसात! 4 युवकों की हत्या, गैंगवार में फिर खूनी खेल घोड़ी पर सवार हुई दुल्हन! रूढ़ियों को तोड़ दिया बराबरी का संदेश शिमला की सड़कों पर कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, भाजपा के खिलाफ उठाई आवाज स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी पासपोर्ट में गड़बड़ी पर इस नेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी सरदार शोभा सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र ने जारी किया ₹125 का स्मारक सिक्का