Home Punjab Punjab के 3 शहरों में 28 नवंबर को छुट्टी! सरकार का आदेश...

Punjab के 3 शहरों में 28 नवंबर को छुट्टी! सरकार का आदेश जारी

पंजाब। राजवीर दीक्षित 

 

(Holiday in 3 Punjab cities on November 28! Government order issued) नगर निकाय चुनाव को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 28 नवंबर, शनिवार को पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इन इलाकों में नगर निगम और नगर परिषद के आम चुनाव व उपचुनाव होने हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मतदान वाले दिन इन क्षेत्रों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत छुट्टी रहेगी।

इन वार्डों में लागू होगा आदेश

सरकारी आदेश के मुताबिक, अवकाश पटियाला नगर निगम के 30 वार्ड, बाघापुराना नगर परिषद के 15 वार्ड और धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्डों में लागू होगा। इन क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में मतदान के दिन कामकाज बंद रहेगा।

वोट डालने वाले कर्मचारियों को भी राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन तीनों निकाय क्षेत्रों के मतदाता, यदि पंजाब सरकार के किसी अन्य सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉर्पोरेशन या शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत हैं, तो उन्हें भी मतदान के लिए विशेष छुट्टी दी जाएगी।

ऐसे कर्मचारियों को 28 नवंबर को अपना वोटर कार्ड दिखाना होगा। संबंधित अधिकारी उन्हें स्पेशल लीव देंगे। यह छुट्टी कर्मचारियों के नियमित अवकाश खाते से नहीं काटी जाएगी।

सरकार ने चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
स्पेन के पास समुद्र में डूबा भारतीयों से भरा टैंकर! 8 नाविक सुरक्षित रोपड़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा: बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा, दिल्ली के 3 लोगों की दर्दनाक मौत Punjab के 3 शहरों में 28 नवंबर को छुट्टी! सरकार का आदेश जारी पंजाब में AAP से कोई गठबंधन नहीं, इंडिया गठबंधन के दलों के लिए दरवाजे खुले: प्रताप सिंह बाजवा अस्पताल में BJP महिला नेता से मारपीट! डिप्टी CMO पर बदसलूकी के आरोप मोगा में नशे के आदी बेटे ने सोते समय पिता को मारी गोली, वारदात के बाद से आरोपी फरार PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव तिरुपति में सोने की बरसात! चेन्नई के दंपती ने चढ़ाए 121 किलो जेवर हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी मोगा में AAP रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत में, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद रिहा