Home Una News डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ

ऊना। राजवीर दीक्षित 

 

(Deputy CM Mukesh Agnihotri will inaugurate the Mata Shri Chintpurni Mahotsav) माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2026 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। शनिवार को उपायुक्त जतिन लाल ने हरोली में उप मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल भी उपस्थित रहे। वहीं, 6 दिसंबर को महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आगमन प्रस्तावित है।

उप मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव ने अपने तीसरे संस्करण तक पहुंचते-पहुंचते क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। कम समय में आयोजन को मिली पहचान और लोगों की भागीदारी उत्साहजनक है। यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था, समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ उन्हें व्यापक पहचान दिलाने का अच्छा माध्यम बन रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 4 दिसंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा अंब मेला मैदान तक पहुंचेगी, जहां महोत्सव का शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा।

तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां और विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

वहीं, आयोजन को लेकर श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की प्रतिबद्धता से प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में केमिस्टों ने साइकोट्रोपिक दवाओं पर से हटाया प्रतिबंध, विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ ऊना में 6 दिसंबर को दो चर्चित पुस्तकों का होगा लोकार्पण मुल्लांपुर स्टेडियम में अंजू बेदी ने याद की बिशन सिंह बेदी की विरासत, सम्मान न मिलने पर जताया गहरा दुख रोजगार कार्यालय ऊना में 1 दिसंबर को 7 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संकल्प पंजाब में चुनावी बिसात: मोगा रैली और 2027 की रणनीति पर अकाली दल-भाजपा का मंथन, सुखबीर ने किया महिला आरक्षण का समर्थन कनाडा के ब्रैम्पटन में रैली के जरिए पंजाबी प्रवासियों को साधने की कोशिश में 'वारिस पंजाब दे' पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विस्तार में देरी पर कोर्ट सख्त, कहा- न्याय प्रशासन हो सकता है प्रभावित दंगल युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने में निभा रहे अहम भूमिका: मुकेश