Home Punjab पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त...

पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा

पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा

हरजोत सिंह बैंस बोले—पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, देशभर के पत्रकारों से पंजाब की उपलब्धियां सामने लाने की अपील

अमृतसर । राजवीर दीक्षित

पंजाब सरकार पत्रकारों के हितों और कल्याण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन के दौरान कही।
इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकारों का स्वागत करते हुए मंत्री ने कहा कि अमृतसर की पावन धरती पर राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित होना पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है।
पत्रकारों को ₹10 लाख तक सालाना मुफ्त इलाज
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पत्रकारों की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पत्रकारों को ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा और ₹10 लाख तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए उनके हितों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है।
‘उड़ता पंजाब’ नहीं, अब ‘पढ़ता पंजाब’ की पहचान
देशभर से आए पत्रकारों से पंजाब की उपलब्धियों को अपने-अपने राज्यों में उजागर करने की अपील करते हुए बैंस ने कहा कि पंजाब अब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं, बल्कि ‘पढ़ता पंजाब’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
उन्होंने दावा किया कि प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है। इसके अलावा खेलों सहित कई क्षेत्रों में भी राज्य ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
पत्रकारों को पंजाब की विरासत और विकास दिखाने का न्योता
मंत्री ने पत्रकारों को अमृतसर की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के दर्शन कराने के साथ-साथ गांवों में बने मुख्यमंत्री खेल स्टेडियमों और स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा करने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष भी पंजाब सरकार राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित करेगी और देशभर से आए पत्रकारों को पूरे पंजाब का दौरा करवाया जाएगा।
AI के दौर में भी पत्रकारिता की विश्वसनीयता जरूरी
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल लोकतंत्र का चौथा स्तंभ नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने पत्रकारों से तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि AI तकनीक पत्रकारिता को आसान बना सकती है, लेकिन तथ्य-जांच और पत्रकारिता की ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है।
सम्मेलन में इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.वी. पंडित ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन अमृतसर का धन्यवाद किया। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से और कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह पट्टी, महासचिव मुर्गेश शिवाजी, अटारी विधायक जसविंदर सिंह रमदास, उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह, एसडीएम अलका कालिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मेलन के बाद इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू