Home Nangal News BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन...

BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग

BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग

नंगल । सत्यदेव शर्मा

BBMB के PESCO कर्मचारियों के भविष्य और रोजगार की सुरक्षा का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगेवाल स्थित डॉ. सुभाष शर्मा के निवास पर उनसे मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि BBMB के STP प्लांट को आउटसोर्स किए जाने की प्रक्रिया के चलते वहां कार्यरत 26 कर्मचारियों को BBMB में ही एडजस्ट किया जाए, ताकि उनके रोजगार पर संकट न आए।
इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा PESCO कर्मचारियों के लिए बनाई गई नई पॉलिसी को BBMB में भी तुरंत लागू करने की मांग उठाई गई, जिससे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
डॉ. सुभाष शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए BBMB चेयरमैन से बातचीत की और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
डॉ. शर्मा के अनुसार, BBMB चेयरमैन ने दोनों मुद्दों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों का गंभीरता से समाधान होना चाहिए। 26 कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा और नई पॉलिसी का लाभ दिलाना महत्वपूर्ण विषय हैं।
अब देखना होगा कि BBMB प्रबंधन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कितनी जल्दी ठोस कदम उठाता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू परख सर्वेक्षण 2027-28 से पहले चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बढ़ाई पढ़ाई की निगरानी, सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ 'पनाश' मूल्यांकन चंडीगढ़ शिल्प मेले में बिखरी सांस्कृतिक विविधता, लोक नृत्य और सूफी संगीत ने मोहा मन पीयू कुलपति टंकेश्वर कुमार ने पुटा को दिया आश्वासन, शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द होगा समाधान लुधियाना में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल