Home Latest पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ 6 साल पुराना मामला:...

पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ 6 साल पुराना मामला: आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई

मोहाली । राजवीर दीक्षित

(Court Hearing for Old Threats Case Begins) पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को लेकर एक पुराना मामला आज यानी मंगलवार को मोहाली कोर्ट में सुना जाएगा। यह मामला 6 साल पुराना है, और गिप्पी ग्रेवाल पिछले पांच सुनवाइयों में कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। उनके वकीलों ने कोर्ट को बताया कि वे फिलहाल विदेश में अपने काम के सिलसिले में हैं।

पिछली सुनवाई 3 सितंबर को हुई थी, और आज की सुनवाई की तारीख पर भी गिप्पी ग्रेवाल के वकील ने और समय की मांग की है, क्योंकि उनकी एक फिल्म की शूटिंग विदेश में चल रही है। गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ एक बार जमानती वारंट भी जारी हुआ था, और उनसे 5,000 रुपये का जमानती बांड भरने को कहा गया था।

मामला 31 मई 2018 का है, जब गिप्पी ग्रेवाल को एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज मिला था।

➡️ हिमाचल-पंजाब की पुलिस ने घेर ली GT रोड़ पर गाड़िया, ऑपरेशन हुआ कामयाब। DSP नंगल भी रहे मौजूद। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

इस मैसेज में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा से बात करने के लिए कहा गया था और उन्हें धमकी दी गई थी कि “तुम्हें बात करनी चाहिए, नहीं तो तुम्हारी हालत परमिश वर्मा और चमकीला जैसी हो जाएगी।” इसके बाद गिप्पी ग्रेवाल ने मोहाली पुलिस से शिकायत की थी, और पुलिस ने 2018 में मामला दर्ज किया था।

अब गिप्पी ग्रेवाल को इस मामले में अपनी शिकायत की गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश होना होगा। उस समय जब उन्हें यह धमकी मिली, वे अपनी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 2’ के प्रमोशन के लिए पंजाब से बाहर थे।

Translate »
error: Content is protected !!