Home Latest Breaking: बटाला में हुआ बड़ा बस हादसा, तीन लोगों की मौत की...

Breaking: बटाला में हुआ बड़ा बस हादसा, तीन लोगों की मौत की खबर

बटाला । राजवीर दीक्षित

(Devastating Bus Accident: Multiple Casualties Reported) बटाला-कादिया रोड पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा एक बाइक सवार को बचाते समय हुआ।

बताया जा रहा है कि एक निजी कंपनी की बस बटाला से मोहाली जा रही थी, इसी बीच जैसे ही यह बस गांव शाहबाद से गुजरने लगी तो सवार को बचाते हुए वहां एक बस स्टैंड की बिल्डिंग से जा टकराई।

हादसा इतना भयानक था कि बिल्डिंग का लेंटर बस में घुस गया। जिससे बस में बैठे कुछ लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

➡️ 22 रेलगाड़िया 3 महीने के लिए रद्द, नंगल-ऊना सहित जाने कहा कहा होगा असर। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या 5 से ज्यादा है और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसे में बस में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक कुछ एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं।

इस हादसे के बारे में वहां के एस. एस. पी. ने बताया कि हादसा बाइक सवार को बचाते हुए हुआ। उन्होंने बताया कि दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों को तुरंत बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!