Home Latest Political Shake-Up: गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच AAP को झटका, इस दिग्गज...

Political Shake-Up: गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच AAP को झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का हाथ

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। राजवीर दीक्षित

(Political Shake-Up in Gidderbaha: AAP’s Prithpal Sharma Jumps Ship to BJP) गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दो दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

प्रितपाल शर्मा आप पार्टी से 2022 में गिद्दड़बाहा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय आप की लहर के बीच वह हार गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी वह टिकट के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी की तरफ से शिअद से आए हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिए जाने से प्रितपाल शर्मा नाराज चल रहे थे। जिसके चलते डिंपी और प्रितपाल शर्मा में अंतर्कलह खुल कर सामने भी आने लगी थी‌।

➡️ Video देखें: नंगल फ्लाईओवर फिर से बंद,जाने क्यो लेना पड़ा प्रशासन को फैसला। इस Line को क्लिक करें 

अंततः दो दिन पहले वीरवार को गिद्दड़बाहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर प्रितपाल शर्मा ने आप पार्टी की सदस्यता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को प्रितपाल शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा अकाली-भाजपा गठबंधन की परीक्षा लेने को तैयार पीजीआईएमईआर में दिहाड़ी मजदूर के अंगों ने तीन को दी नई जिंदगी; परिवार का कहना है कि यह उनकी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है पंजाब कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर दोबारा विचार किया, केंद्रीकृत अभियान की योजना बनाई शिअद गठबंधन पंथक पार्टी को मजबूत करेगा, कट्टरपंथियों पर अंकुश लगाएगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़ चंडीगढ़ शिल्प मेला 27 नवंबर से शुरू होगा आज का पंचांग (2026-11-25): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-25): आज के पूज्य देव (भगवान श्री गणेश), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-25): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल सीमाएं संस्कृति, स्नेह को विभाजित नहीं कर सकतीं: ननकाना साहिब में हमजा शरीफ ने भारत-पाकिस्तान शांति का आह्वान किया 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-शिअद गठबंधन ने चंडीगढ़ में पुनर्मिलन का जश्न मनाया