Home Latest Political Shake-Up: गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच AAP को झटका, इस दिग्गज...

Political Shake-Up: गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच AAP को झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का हाथ

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। राजवीर दीक्षित

(Political Shake-Up in Gidderbaha: AAP’s Prithpal Sharma Jumps Ship to BJP) गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दो दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

प्रितपाल शर्मा आप पार्टी से 2022 में गिद्दड़बाहा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय आप की लहर के बीच वह हार गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी वह टिकट के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी की तरफ से शिअद से आए हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिए जाने से प्रितपाल शर्मा नाराज चल रहे थे। जिसके चलते डिंपी और प्रितपाल शर्मा में अंतर्कलह खुल कर सामने भी आने लगी थी‌।

➡️ Video देखें: नंगल फ्लाईओवर फिर से बंद,जाने क्यो लेना पड़ा प्रशासन को फैसला। इस Line को क्लिक करें 

अंततः दो दिन पहले वीरवार को गिद्दड़बाहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर प्रितपाल शर्मा ने आप पार्टी की सदस्यता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को प्रितपाल शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन पर मुहर जल्द! अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी