Home Haryana किसानों का दिल्ली कूच का आह्वान, प्रशासन अलर्ट, इतने दिन के लिए...

किसानों का दिल्ली कूच का आह्वान, प्रशासन अलर्ट, इतने दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बैन

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Farmer Protests Spark Internet Blackout) पंजाबवासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवा 4 दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी हुए है। बता दे कि उक्त सेवा हरियाणा के अंबाला में बंद की गई है।

ऐसे में अगर आप अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त से इंटरनेट के जरिए संपर्क कर रहे हैं तो आपकों मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अंबाला के कुछ इलाकों में 14 दिसंबर सुबह से 17 दिसंबर तक इंटरनेट बंद रहेगा।

बता दें कि MSP गारंटी कानून, कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसान लंबे समय से पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

➡️ Video: दुनिया की सात हैरतअंगेज चीजें जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।

पिछले कुछ दिनों में 101 किसान दो बार पैदल दिल्ली जाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हरियाणा ने मल्टी लेयर बैरिकेडिंग और आंसू गैस समेत अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर उन्हें रोक दिया है। किसानों ने आज 101 किसानों का जत्था दिल्ली भेजने का ऐलान किया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
आज का पंचांग (2026-11-29): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-29): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-29): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा