Home Latest खनौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल को मिलने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव,...

खनौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल को मिलने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, केंद्रीय अधिकारी भी रहे मौजूद, संघर्ष को लेकर डल्लेवाल ने कही यह बात

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab DGP Meets Hunger-Striking Farmer) शंभू-खनौरी बॉर्डर पर 10 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार हैं। 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से मिलने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खनौरी बॉर्डर पहुंचे। आज डीजीपी पंजाब गौरव यादव के साथ डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिद्धू ने डल्लेवाल का हालचाल जानने पहुंचे हैं।

केंद्र सरकार के कुछ अधिकारी भी उनके साथ हैं। फिलहाल उनकी बातचीत चल रही है। इस बीच पंजाब के डीजीपी गौरव यादव किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से मुलाकात कर बाहर निकले तो उन्होंने प्रेस को संबोधित किया।

➡️ Video: मुसीबतें तो आती रहेंगी, लेकिन साला झुकने का नही: दिलजीत दोसांझ

मुलाकात के बाद डीजीपी ने कहा कि डल्लेवाल की जान कीमती है। हम सभी से समन्वय कर रहे हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए माहौल बना रहे हैं। मेरे साथ केंद्रीय गृह निदेशक भी आए हैं। वे किसानों की मांगों को केंद्र तक पहुंचाएंगे। पंजाब सरकार को भी किसानों की मांगों पर ध्यान देने को कहा गया है।

➡️ अवैध शिकार @ Wild Life Sentury. Video देखने के लिए इस Line को क्लिक करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने विशेष रूप से संदेश भेजा है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस संघर्ष के लिए वह बहुत महत्वपूर्ण हैं। केंद्रीय गृह विभाग के निदेशक मयंक मिश्रा ने कहा कि हम डल्लेवाल की मांगों को सुनने आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं, जिसके बाद उन्होंने बात की है।

दूसरी ओर, 10 महीनों से आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों की ओर हरियाणा के किसानों का भी झुकाव होने लगा है।

बीकेयू नेता गुरनाम चढूनी भी खनौरी सीमा पर डल्लेवाल से मिलेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे। जबकि डल्लेवाल ने अपना आमरण अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है। शनिवार को खनौरी सीमा पर बिस्तर पर लेटे हुए डल्लेवाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर रहे किसानों की जान मेरी जान से ज्यादा कीमती है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
आज का पंचांग (2026-11-29): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-29): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-29): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा