Home Latest पंजाब के राजस्व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल...

पंजाब के राजस्व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Revenue Officers Halt Services Over Alleged Unlawful Arrest) पंजाब के राजस्व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के चलते तहसीलों में कामकाज ठप रहेगा। इस कदम से रजिस्ट्रेशन सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।

यूनियन के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी की कथित अवैध गिरफ्तारी और सरकार द्वारा उनकी शिकायतों की अनदेखी के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। यूनियन का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और बार-बार बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

➡️ अपराधियो के निशाने पर शहीद विकास बग्गा का परिवार। जाने अब क्या हुआ

यूनियन नेताओं ने कहा कि अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी को जबरन फंसाया गया है, जिसको लेकर हमारी सरकार से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन अभी तक हमारे मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है। सरकार ने जो जांच मार्क की है, उसकी कापी हमें दे दी जाए, उन्होंने सरकार को 13 जनवरी तक का समय दिया था और 14 जनवरी यानी आज हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस हड़ताल के चलते पंजाब में रजिस्ट्री और लैंड रिकॉर्ड से जुड़े काम पूरी तरह ठप रहेंगे, जिसका आम लोगों और व्यापारिक गतिविधियों पर बड़ा असर पडऩे की संभावना है। उनकी मांगें न केवल अधिकारियों के हितों से जुड़ी हैं, बल्कि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए भी इन मुद्दों का समाधान जरूरी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज