Home Punjab संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत: मुकेश अग्निहोत्री...

संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत: मुकेश अग्निहोत्री गुरु रविदास जयंती समारोह में हुई भव्य भागीदारी,करोड़ो रुपए विकास की धनराशि जारी।

शिमला/ऊना | राजवीर दीक्षित

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज गोंदपुर जयचन्द में संत गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह में शामिल होकर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के सिद्धांतों को बढ़ावा देने वाले गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समाज को उनकी सकारात्मक शिक्षाओं को आत्मसात कर आदर्श समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए।
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों की सौगात
प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की:
✅ संत गुरु रविदास मंदिर भदसाली – 50 लाख रुपये ✅ सलोह मंदिर – 25 लाख रुपये ✅ धनपुर, पंजावर, वालीवाल, ललड़ी मंदिर – 15-25 लाख रुपये ✅ श्रीचरणो मंदिर बडेडा – 15 लाख रुपये ✅ हरोली में संत गुरु रविदास मंदिर की सराय निर्माण – 10 लाख रुपये ✅ बाबा सिद्ध जलंधरी स्थल – 25 लाख रुपये ✅ बीटन की कुटिया – 25 लाख रुपये ✅ बाबा डांगू वाले स्थल – 25 लाख रुपये ✅ शीतला मंदिर, इसपुर – 5 करोड़ रुपये ✅ दमामियो मंदिर सड़क निर्माण – 8 करोड़ रुपये ✅ दुलेहड़ में गुरु रविदास मंदिर – 25 लाख रुपये
गोंदपुर जयचन्द में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
गोंदपुर जयचन्द में नवनिर्मित वर्षा शालिका के पास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। साथ ही, क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, ट्यूब वेल और तालाबों के विकास कार्यों को गति देने की घोषणा की गई।
70 करोड़ की सिंचाई परियोजना और महिला सशक्तिकरण पर जोर

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि बाथु में 70 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन कर रही बेटियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अनुप अग्निहोत्री, उप-प्रधान करनेल सिंह, डॉ. भीमराव अम्बेडकर नौजवान सभा के प्रधान जगमोहन सिंह, उप-प्रधान परमजीत सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ड्राइवर की नौकरी के लिए रूस गए जालंधर के युवक को सेना में जबरन किया गया भर्ती, यूक्रेन में फंसा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस बदल सकती है ‘एक परिवार, एक टिकट’ नीति, जीत की क्षमता को मिलेगी प्राथमिकता आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-28): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-28): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-28): आज के पूज्य देव (भगवान शनि देव), पूजा विधान एवं महात्म्य विदेश भेजने के नाम पर ठगी का जाल! फर्जी वीजा एजेंटों से सावधान आर्मी स्टेशन की जासूसी! ISI कनेक्शन में युवक गिरफ्तार ED के शिकंजे में 4 और IAS! DIG केस में समन "कड़ा-किरपान" पर पटवारी परीक्षा से रोका सिख युवक! CDS का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा भविष्य की जंग का मॉडल!