Home Punjab पंजाब के इस जिले में भिखारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,सख्त आदेश लागू...

पंजाब के इस जिले में भिखारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,सख्त आदेश लागू जाने सारी जानकारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Ban on entry of beggars in this district of Punjab) पंजाब के रूपनगर जिले में जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन (I.A.S.) ने होला महल्ला के दौरान कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में बाहर से आने वाले पेशेवर भिखारियों के प्रवेश पर 10 से 15 मार्च तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चोरी-लूटपाट की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्रशासन के अनुसार, होला महल्ला के दौरान बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में भिखारी इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं। इनमें से कुछ अकेले आते हैं, जबकि कुछ को पेशेवर गिरोह वाहनों में भरकर शहर में छोड़ देते हैं। इससे आम जनता और श्रद्धालुओं को असुविधा होती है और सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं।
इस आदेश को लागू करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहेगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ड्राइवर की नौकरी के लिए रूस गए जालंधर के युवक को सेना में जबरन किया गया भर्ती, यूक्रेन में फंसा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस बदल सकती है ‘एक परिवार, एक टिकट’ नीति, जीत की क्षमता को मिलेगी प्राथमिकता आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-28): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-28): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-28): आज के पूज्य देव (भगवान शनि देव), पूजा विधान एवं महात्म्य विदेश भेजने के नाम पर ठगी का जाल! फर्जी वीजा एजेंटों से सावधान आर्मी स्टेशन की जासूसी! ISI कनेक्शन में युवक गिरफ्तार ED के शिकंजे में 4 और IAS! DIG केस में समन "कड़ा-किरपान" पर पटवारी परीक्षा से रोका सिख युवक! CDS का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा भविष्य की जंग का मॉडल!