Home Punjab ब्रेकिंग: भाखड़ा बांध से बरामद हुआ चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव,10...

ब्रेकिंग: भाखड़ा बांध से बरामद हुआ चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव,10 मार्च से है लापता।

बिलासपुर। राजवीर दीक्षित
(Breaking: Missing Chief Engineer Vimal Negi’s Body Found in Bhakra Dam)हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी, जो 10 मार्च से लापता थे, का शव मंगलवार को भाखड़ा बांध से बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

शव मिलने की जानकारी ऐसे आई सामने

मंगलवार सुबह स्थानीय मछुआरों ने बांध में एक शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

🟨🟨🟨 कनाडा में धमाका! इन लोगों के लिए PR का सीधा रास्ता खुला, जानिए बड़ी घोषणाएं

10 मार्च से थे लापता

विमल नेगी 10 मार्च को शिमला से बिलासपुर के लिए निकले थे। उन्होंने बिलासपुर पहुंचने के बाद प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया था। तभी से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उनके परिवार ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से उन्हें जल्द खोजने की अपील की थी।

एसएसपी नानक सिंह ने ‘कर्नल’ मामले में पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर लिया बड़ा ‘एक्शन’

क्या थी गुमशुदगी की गुत्थी?

परिजनों के अनुसार, नेगी किसी मानसिक दबाव में थे, जिसे लेकर उन्होंने राजस्व मंत्री जगत नेगी से भी चर्चा की थी। उनकी गुमशुदगी का मामला विधानसभा में भी उठा था, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया था।

अब पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज