Home Chandigarh आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान: हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले...

आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान: हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Arvind Kejriwal’s AAP to Fight Haryana Elections Independently) हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान किया है।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भगवंत मान ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।”

मान ने कहा, “हरियाणा के लोग हमसे पूछते हैं कि आप यहां क्यों नहीं आते। हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी जनता को बदलाव की उम्मीद है।”

➡️ देखें Video: स्पाइस जेट की कर्मचारी ने सीआईएसएफ के जवान को मारा थप्पड़, गिरफ्तार।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो खुद हरियाणा से हैं, ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “हरियाणा का कल्चर दिल्ली और पंजाब से मिलता-जुलता है, और हम हरियाणा में भी वही बदलाव लाएंगे जो हमने दिल्ली और पंजाब में किया है।”

संजय सिंह का बयान

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “हरियाणा में सभी पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। यहां अपराध बढ़ रहे हैं और अग्निवीर योजना हमारे देश के साथ धोखा है। हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं।”

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: जीवन बीमा कवर खारिज करने में देरी पर उपभोक्ता आयोग सख्त, बीमा कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक छात्र का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस पंजाब ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराकर जीता पांचवां अंतर-राज्यीय नेत्रहीन टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट मोगा रैली से आम आदमी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, कल्याणकारी योजनाओं पर रहा मुख्य जोर चंडीगढ़: 30 साल बाद फिर सजेगा शिअद-भाजपा गठबंधन का मंच, नगर निगम चुनाव में होगी असली परीक्षा मोहाली बना ट्राईसिटी का नया कॉन्सर्ट हब: दिलजीत दोसांझ के शो से 20 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: एससी प्रमाणपत्र के नए नियम पर भड़की आप और कांग्रेस, संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप चंडीगढ़: छात्र विश्वविद्यालयों के असली हितधारक, सक्रिय भागीदारी जरूरी — पीयू के नए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मोगा रैली से आप ने किया प्रचार का आगाज, महिलाओं और किसानों पर फोकस आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-27): आज के पूज्य देव (माता महालक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य