Home Breaking News Breaking: पंजाब में पुलिसकर्मी और महिला साथी आधा किलो हेरोइन के साथ...

Breaking: पंजाब में पुलिसकर्मी और महिला साथी आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार: फरीदकोट में तैनात पुलिसकर्मी मोहाली में पकड़ा गया

मोहाली । राजवीर दीक्षित

(Punjab STF Cracks Down: Cop and Woman Caught with Heroin) मोहाली एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी गुरप्रीत सिंह और उसकी महिला साथी नवकिरण कौर को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुरप्रीत सिंह हाल ही में बहाल होकर फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात हुआ था।

पुलिस अधिकारी इस मामले की पुष्टि कर रहे हैं और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस कॉन्फ्रेंस में घटना का विस्तृत ब्यौरा दिया जाएगा।

➡️ Video: भाजपा, प्रदेश की जनता से माफी मांगें, लोग समझदार तभी सरकार को काम करने का मौका मिला : मुकेश अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को नशे के दलदल से निकालने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए लंबे समय से एक ही थाने या जिले में तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया जा रहा है।

2000 पुलिस कर्मियों का तबादला

फरीदकोट जिले से लगभग 2000 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। लेकिन आज की गिरफ्तारी ने पुलिस विभाग की कारगुजारी को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

 

Translate »
error: Content is protected !!