…लो जी जिसके नाम की पर्ची निकली उसे हारा हुआ बताया: हिमाचल में राज्यसभा चुनाव को चुनौती, अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका। पढ़े सारी जानकारी विस्तार से।

The Target News

शिमला । राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के नतीजे को हाईकोर्ट में चुनोती दी गई है।

इस मामले को अदालत में ले जाने वाले भी कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी एवं सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी है। मामला काफी रोचक है क्योंकि पर्ची में नाम निकलने वाले को ही यहां हारा हुआ घोषित किया गया है।

शनिवार को हिमाचल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है। इसमें उन्होंने मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद पर्ची से विजय घोषित करने के नियम को चुनौती दी है।

अपने बेबाक बोल के कारण चर्चित हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि यदि दो प्रत्याशी को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं, उस सूरत में लॉटरी निकालने का जो फार्मूला है, वह कानूनन गलत है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, नियम की एक धारणा को उन्होंने याचिका में चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जब मुकाबला टॉय होता है।

उसके बाद पर्ची निकाली जाती है। जिसकी पर्ची निकलती है, उसे तो विनर डिक्लेयर होना चाहिए। मगर, यहां जिसकी पर्ची निकली है, उसे हारा हुआ डिक्लेयर किया गया है। यह कानूनी रूप से गलत है।

आपको बता दे हिमाचल प्रदेश में बीते 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले थे। मुकाबला टॉय होने के बाद लॉटरी से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए थे,जबकि पर्ची अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की निकली थी।