Home Chandigarh NEET यूजी 2026 रिजल्ट: आर्यन गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर (AIR 1)

NEET यूजी 2026 रिजल्ट: आर्यन गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर (AIR 1)

द टारगेट न्यूज डेस्क।

(“NEET UG 2026 Result: AIR 1 Topped by Aryan Gupta “) NEET (UG) 2026 के घोषित नतीजों में देश को नया ऑल इंडिया टॉपर मिल गया है। आर्यन गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। उन्होंने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए, जो इस साल देशभर में सबसे अधिक स्कोर रहा। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और आर्यन ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए आर्यन ने कहा कि AIR 1 हासिल करना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने रोजाना करीब 16 से 17 घंटे पढ़ाई की। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने तैयारी के दौरान हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और पूरा सहयोग दिया।

डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले आर्यन का सपना ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनने का है। उन्होंने बताया कि बचपन में कैंसर के कारण अपनी दादी को खोने के बाद से ही उन्होंने डॉक्टर बनकर कैंसर मरीजों की सेवा करने का लक्ष्य तय कर लिया था। यही घटना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बनी।

आर्यन की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार ने इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। खास बात यह भी है कि पिछले वर्ष उनके बड़े भाई ने भी NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 54 हासिल की थी।

आर्यन की इस उपलब्धि पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल आर्यन की नहीं, बल्कि उनके परिवार की मेहनत का भी परिणाम है। उन्होंने इसे पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण बताया।

Translate »
error: Content is protected !!