चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Long Power Cut Scheduled in These Areas of Punjab on July 17 and 18”) अगर आप पंजाब के रूपनगर, बसी पठाना या नवांशहर क्षेत्र में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (PSPCL) की ओर से आवश्यक मरम्मत और बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते 17 और 18 जुलाई को कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
17 जुलाई को रूपनगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गोबिंद वैली फीडर और कोल्ड स्टोर फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं बसी पठाना में आईटीआई फीडर की सप्लाई सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और माता रानी फीडर की सप्लाई दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान कई रिहायशी कॉलोनियों, बाजारों, अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
इसके अलावा 18 जुलाई को नवांशहर के 11 केवी बरनाला यूपीएस फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बरनाला कलां, सलोह, पूनू मजारा, जेठू मजारा, चूहड़पुर, सोना, बघौरा, रुड़की खास और सिंबली समेत कई गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।



















