अनुराग ठाकुर नही होंगे मोदी कैबिनेट में शामिल ! मंजूरी नहीं मिली, पार्टी में जिम्मेवारी को लेकर सामने आया बड़ा Update : जाने सारी जानकारी

The Target News

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

हमीरपुर से पांच बार सांसद रह चुके अनुराग ठाकुर को अभी तक कैबिनेट में शामिल करने का प्रस्ताव नहीं मिला है, भाजपा सूत्रों ने रविवार को टारगेट न्यूज को इस बारे में बताया है।

अनुराग ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि शाम तक उन्हें कैबिनेट में शामिल करने का प्रस्ताव आ सकता है।

निवर्तमान कैबिनेट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर फिलहाल अपने दिल्ली आवास पर समर्थकों से मिल रहे हैं।

अनुराग को उनकी वरिष्ठता के कारण संगठनात्मक भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

हिंदू-मुस्लिम करने वाले कुछ लोगों के लिए सुनें इस व्यक्ति के विचार, अपनी राय दें।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी प्रमुखों को कैबिनेट मंत्री बनाने की पिछली परंपरा के अनुरूप कैबिनेट में शामिल करने की पूरी तैयारी है।

सूत्रों ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य से दो कैबिनेट मंत्री बनाना भाजपा के लिए मुश्किल हो सकता है, जहां से चार लोकसभा सांसद हैं।

➡️ इस Line को Click (क्लिक) करके आप हमारे चैनल को Join कर सकते है।

अगर नड्डा को कैबिनेट में शामिल किया जाता है, तो अनुराग को संगठन में शामिल किया जा सकता है, उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। हालांकि उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि वह दिन में होने वाले घटनाक्रमों का इंतजार करेंगे। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।