…लो जी अब बिना पुरुष और महिला के भी पैदा हो सकता है बच्चा ? वैज्ञानिकों के इस दावे से हिल गई दुनिया ! जाने सारी जानकारी

राजवीर दीक्षित

(Can a child be born without a man and a woman?) आज तक संतान के जन्म के लिए पुरुष और महिला की आवश्यकता होती थी, लेकिन विज्ञान अब इस धारणा को बदलने की ओर बढ़ रहा है। ब्रिटेन की ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी (HEFA) ने एक नई तकनीक पर शोध किया है, जिससे बिना पारंपरिक अंडाणु और शुक्राणु के भी बच्चा पैदा किया जा सकता है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस तकनीक को इन-विट्रो गैमेट्स (IVG) कहा जाता है, जिसमें त्वचा, बालों या रक्त स्टेम कोशिकाओं को प्रयोगशाला में परिवर्तित करके अंडाणु और शुक्राणु बनाया जा सकता है। इससे वे लोग भी माता-पिता बन सकते हैं, जिनमें प्राकृतिक रूप से संतान पैदा करने की क्षमता नहीं होती या जिन्हें आनुवंशिक बीमारियां होती हैं।

HEFA के सीईओ पीटर थॉम्पसन ने इसे मानव प्रजनन में क्रांतिकारी खोज बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक आने वाले वर्षों में प्रजनन विज्ञान को पूरी तरह बदल सकती है। हालांकि, इससे जुड़े नैतिक और कानूनी मुद्दों पर भी गहन चर्चा की जरूरत होगी।