चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(BBMB Chairman’s Wife Gets Babbar Khalsa Threat Ahead of BJP Joining)भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को भाजपा जॉइन करने से ठीक पहले खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद पंचकूला में प्रस्तावित भाजपा जॉइनिंग कार्यक्रम को तत्काल रद्द कर दिया गया, वहीं पूरे परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में दीप्ति त्रिपाठी के पार्टी में शामिल होने को लेकर कार्यक्रम तय किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और कालका से विधायक शक्ति रानी की मौजूदगी भी प्रस्तावित थी। हालांकि, कार्यक्रम से पहले ही इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से इनपुट मिला कि दीप्ति त्रिपाठी की जान को खतरा हो सकता है।
दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जॉइन करने के लिए निकलने से पहले उनके पति मनोज त्रिपाठी को आतंकी हरविंदर रिंदा और बब्बर खालसा ग्रुप की ओर से धमकी भरे कॉल आए थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा BBMB कार्यालय के घेराव की स्थिति भी बनी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इन दोनों कारणों के चलते जॉइनिंग कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
धमकी के बाद प्रशासन हरकत में आया और दीप्ति त्रिपाठी सहित पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और कॉल्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी है।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
दीप्ति त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वह लंबे समय से समाज कल्याण के कार्यों से जुड़ी रही हैं और राजनीति में आकर लोगों की सेवा का दायरा बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भाजपा जॉइन करेंगी और इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने से आहत हैं। यह मामला राज्य की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ता नजर आ रहा है।

















