नंगल । राजवीर दीक्षित
(Farmers Protest at BBMB Office Over Water Allocation to Haryana)नंगल में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के दफ़्तर के बाहर आज विभिन्न किसान संगठनों ने केंद्र सरकार और बीबीएमबी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) की अगुवाई में आयोजित इस धरने में कीर्ति किसान यूनियन, कीर्ति किसान मोर्चा रूपनगर, भारतीय किसान यूनियन (कादियां) और कुल हिंद किसान सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के फ़ैसले को तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे थे।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए बीकेयू नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के जल अधिकारों का हनन कर रही है और राज्य के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल संकट और जहरीले तत्वों की बढ़ती मात्रा के चलते पंजाब को सतही नहरों के जरिए जल उपलब्ध कराना बेहद ज़रूरी है।
Video देखें: कर्नल सोफिया कुरेशी ने खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल।
वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की किसान संगठनों पर की गई हालिया टिप्पणी को अपमानजनक बताया और आरोप लगाया कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि डैम सेफ्टी एक्ट को रद्द करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया जाए और पंजाब के जल हितों की रक्षा के लिए एक ठोस रणनीति बनाई जाए।
Video देखें: नंगल के कारोबारी का हो गया बड़ा नुकसान,BBMB दमकल विभाग नही पहुंच पाया।
यह प्रदर्शन राज्य में जल वितरण और अधिकारों को लेकर गहराते तनाव का प्रतीक बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक हलचल तेज़ हो सकती है। आज सेकड़ो की तादाद में नंगल पहुंचे किसानों ने चीफ इंजीनयर सीपी सिंह का दफ्तर घेर लिया।