BBMB में नए मैंबर पावर की नियुक्ति, जानें किसे मिली जिम्मेवारी

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(BBMB got new member power, responsibility handed over to Chief Engineer Jagjit Singh) भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) को दो महीने के बाद एक मैंबर पावर मिला है क्योंकि केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के सदस्य (पावर) के पद का मौजूदा चार्ज बी.बी.एम.बी. के चीफ इंजीनियर जगजीत सिंह को दिया गया है।

यह नियुक्ति वर्तमान कार्यभार संभालने की तारीख से 6 महीने की अवधि के लिए या पद पर नियमित नियुक्ति होने तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की जाती है। उन्होंने मार्च 2023 में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) नंगल के मुख्य इंजीनियर जनरेशन का कार्यभार संभाला था। इस पद पर रहकर उन्होंने बिजली पैदावार के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये।

➡️    देखें Video: दूसरे के गौदाम का माल भी बेच गए जयराम, मुकेश अग्निहोत्री के तंज ने BJP को डाला मुश्किल में।

3 मार्च 1968 को जन्मे इंजीनियर जगजीत सिंह ने 1989 में पी.ई.सी. चंडीगढ़ से बी.ई. इलेक्ट्रीकल विद ऑनर्स की। 1991 में उन्होंने जी.एस.एस.टी.पी. रोपड़ में ए.ई. के तौर पर एस.ई.बी. में शामिल हुए।

थर्मल पावर प्लांट्स में 24 साल (जी.जी.एस.एस.टी.पी. रोपड़ में 7 साल और जी.एच.टी.पी. लहरा मोहब्बत में 17 साल) और एनफोर्समेंट, टी.टी.आई., हाइडल प्लांट्स, पी. एंड एम. में 7.5 साल की सेवा के बाद, उन्हें पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा इंजीनियरिंग कैडर के सर्वोच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।

वह अपनी ईमानदारी, विभाग के प्रति समर्पण के साथ-साथ थर्मल माहिर के तौर पर भी जाने जाते हैं।

उन्होंने जर्मनी में पावर प्लांट में 1 साल की ट्रेनिंग भी की है। यह पद अप्रैल 2024 में अमरजीत सिंह जुनेजा की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुआ था।